नई दिल्ली, फरवरी 18 -- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से ईद-उल-फितर के अवसर पर पश्चिम बंगाल में तीन दिन की छुट्टी घोषित करने का आग्रह किया। बनर्जी को मंगलवार को लिखे पत्र में कांग्रेस की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि दुर्गा पूजा की तरह ईद का उत्सव भी कई दिनों तक मनाया जाता है। चौधरी ने मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर में संवाददाताओं से कहा, "मैं मांग करता हूं कि राज्य सरकार मौजूदा एक दिन की छुट्टी के बजाय तीन दिन का अवकाश घोषित करे।" चौधरी ने मांग की कि ईद-उल-फितर के दिन की छुट्टी के अलावा उससे पहले और बाद के दिनों को भी अवकाश घोषित किया जाए। मुर्शिदाबाद जिले के मुस्लिम बहुल क्षेत्र बहरामपुर से पांच बार सांसद रहे चौधरी वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार यूसुफ पठान से चुनाव ...