मुंगेर, जून 3 -- मुंगेर, एक संवाददाता। ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को मुंगेर सदर अनुमंडल कार्यालय में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक ने की। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष, विभिन्न समितियों के प्रतिनिधि और मुंगेर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने इस पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गहन विचार विमर्श किया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि, इस वर्ष बकरीद का पर्व आगामी 7 जून को मनाया जाएगा। उन्होंने पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश। इसके साथ ही उन्होंने शांति समिति के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.