देवघर, जून 3 -- देवघर,प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने आगामी 7 जून को ईद-उल-जोहा (बकरीद) के त्योहार में सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था संधारण को लेकर संबंधित अधिकारियों, दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया है। ताकि शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को संपन्न कराया जा सके। इसके साथ ही उपायुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा थाना प्रभारियों को ईद-उल-जोहा (बकरीद) को लेकर शांति समिति की बैठक करने का निर्देश दिया है। साथ ही पुलिस विभाग को पर्व के दौरान शहर के समस्त चौक-चौराहों व महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सुरक्षा बल तैनात करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही उपायुक्त ने असामाजिक तत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.