रांची, जून 7 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली-मुरी एवं आसपास क्षेत्रों में शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। नमाज के बाद घरों में कुर्बानी का रस्म अदा किया गया। आपसी सौहार्द व भाईचारा के माहौल में मस्जिदों में नमाज अदा की गयी। सुबह होते ही मुस्लिम समुदाय विभिन्न मस्जिदों में नमाज अता करने के बाद एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। मुरी कलवाडीह स्थित नूरी मस्जिद में सुबह 6.30 बजे ईद-उल-अजहा की नमाज अता की गई। इसके अलावे मदीना मस्जिद सुलुमजूड़ी, जामा मस्जिद छोटा मुरी, शहंशाही ए मस्जिद कुटाम, नूरी मस्जिद सिल्ली, रेलवे मस्जिद मुरी आदि मस्जिदों में नमाज अता की गयी। इस मौके पर कलवाडीह निवासी सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के सचिव मोहम्मद चांद हुसैन एवं कलवाडीह कमेटी के सचिव मोहम्मद फारुख ने सभी लोगों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद देते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.