सहारनपुर, जून 4 -- पालिका ईओ डा. धीरेंद्र कुमार राय ने कहा कि ईद-उल-अजहा के त्योहार को लेकर नगरपालिका ने अपनी तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया है। कहा कि 7 से 9 जून तक बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति जारी रहेगी। कहा कि इस दौरान बिजली गुल होने पर अधिकतर टयूबवैल पर जनरेटर की व्यवस्था की गई है जिहससे लोगों को परेशानी का सामना न करने पड़े। उन्होंने बताया कि कुर्बानी के बाद शेष अवशेष के उठान करने के लिए मुस्लिम आबादी में 30 बंद गाडिय़ों की व्यवस्था की गई है। डॉ. राय ने बताया कि तीन दिन तक मनाए जाने वाले इस त्योहार के मद्देनजर नगरपालिका की गाडिय़ां सुबह 8 से रात 10 बजे तक अवशेष का उठान करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.