किशनगंज, जून 8 -- बहादुरगंज, निज संवाददाता। शनिवार को ईद उल अजहा पर्व के मद्देनजर विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों में नमाज अदा कर सलामती की दुआ की गई। जानकारी के अनुसार हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाने वाला बकरीद पर्व पर इस्लाम धर्मावलंबियों द्वारा कुर्बानी देने की मान्यता है। ईद उल अजहा पर्व की सुबह लोग ईदगाह एवं मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने के बाद घर लौटकर कुर्बानी से जुड़े रस्म को अदा करते हैं। पर्व में कोई अड़ोसी - पड़ोसी एवं जरुरतमंद भूखा न रह जाए इसका विशेष ध्यान रखा जाता है। पर्व में एक दूसरे के घर जाकर पर्व का मुबारकबाद दिया। थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार के अनुसार बकरीद पर्व के मद्देनजर विधि व्यवस्था को लेकर चिन्हित स्थलों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही पुलिस वाहन से सतत पेट्रोलिंग की जाती रही। शनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.