अररिया, जून 6 -- अल्लाह को खुश करने का जरिया है कुर्बानी आपसी सदभाव को कायम रखते हुए मनाएं त्योहार ईद उल अजहा की कुर्बानी हजरत इब्राहीम की सुन्नत: मोहसिन अररिया, संवाददाता शनिवार को मनाए जाने वाले ईदु उल अजहा यानी बकरीद को लेकर जिले के मुस्लिम समाज में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। त्योहार को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां कमोबेश पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के मुताबिक शहर में बकरीद की नमाज शनिवार को सबसे पहले जामा मसजिद में अदा की जायेगी। ईद उल अजहा के धार्मिक महत्व व कुर्बानी के पीछे के इतिहास की जानकारी देते हुए जमाते इसलामी के वरीय सदस्य मो मोहसिन ने बताया कि बकरीद अरबी माह जिलहिज्जा महीना में मनाया जाता है। जानवरों की कुर्बानी इस माह की 10वीं से लेकर 12वीं तारीख तक दी जा सकती है। बताया गया कि मुनष्य के जीवन में कुर्बानी का बहुत महत्व है। कद...