बिजनौर, जून 7 -- ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। व्यवस्था बनाने के लिए जिले को तीन सुपर, छह जोन में बांटा गया है। नमाज के दौरान चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी। ईदगाह में ईद की नमाज सुबह सात बजे अदा की जाएगी। सड़क पर ईद की नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी। जिले में ईद-उल-अजहा का पर्व आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बिजनौर में ईदगाह में ईद की नमाज सुबह सात बजे अदा की जाएगी। नमाज की अदायगी के बाद ही कुर्बानी का फराईज अदा किए जाएगे। ईद की नमाज के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर लिए है। ईदगाह पर मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहेंगा। नमाज के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेंगा। पुलिस ने त्योहार पर सुरक्षा की दृष्टि से जिले में सेक्टर व्यवस्था लागू की गई है। जिले क...