मुरादाबाद, मार्च 27 -- ठाकुरद्वारा। ईद उल फितर और जुमा अलविदा को लेकर एसडीएम प्रीति सिंह ने क्षेत्र को तीन सेक्टरों में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। ईद उल फितर का त्योहार 31 मार्च और जुमा अलविदा 28 मार्च को होने को लेकर एसडीएम प्रीति सिंह ने क्षेत्र को तीन सेक्टर में बांटा है। सेक्टर 1 ठाकुरद्वारा शहर और पूरे क्षेत्र में नए तहसीलदार उत्तरी आदित्य कुमार, सेक्टर 2 भगतपुर क्षेत्र आशिक और भोजपुर क्षेत्र आशिक में नायब तहसीलदार दक्षिणी लोकेश कुमार, सेक्टर 3 कस्बा डिलारी, ढकिया सहित संपूर्ण डिलारी क्षेत्र में खंड विकास अधिकारी डिलारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.