काशीपुर, जून 7 -- जसपुर, संवाददाता। ईदुलजुहा पर्व पर लोगों ने अकीदत के साथ नमाज पढ़कर अल्लाह की राह में कुर्बानियां की। साथ ही देश में अमन कायम रहने की दुआयें मांगी। इसके बाद एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं, ग्राम निजामगढ़ में भी पुलिस के पहरे में कुरबानिया हुई। शनिवार को ईदुलजुहा का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। लोगों ने सुबह से ही कुर्बानी की तैयारी की थी। सुबह से नगर की तमाम मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। इसके बाद पौने आठ बजे शहर इमाम मौलाना अयूब ने ईद की नमाज पढ़ाई। नमाज के दौरान उलेमाओं ने मुल्क एवं शहर में अमनो अमान की खुदा से दुआयें की। इसके बाद खेड़ा स्थित कुर्बानगाह में बड़े जानवरों की कुर्बानियां हुई। घरों पर मुस्लिमों ने बकरों की कुर्बानी की। वहीं, कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने सुरक्षा की दृष्टि से पूरी व्यवस्था चाक चौबंद की थी। न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.