पटना, मार्च 31 -- बिहार में चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। जुबानी जंग के साथ पोस्टर वॉर भी शुरू हो गई है। ईद के दिन पटना में आरजेडी की ओर से कई पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें 'सौगात-ए-मोदी' किट पर निशाना साधा गया है। पोस्टर में लिखा है कि मुसलमानों को ईदी की खैरात नहीं, संवैधानिक अधिकार चाहिए, वक्फ बिल रद्द करो। इस पोस्टर में लालू, तेजस्वी और पीएम मोदी की फोटो लगी है। राजद नेता महताब आलम की तरफ से ये पोस्टर लगवाए गए हैं। आपको बता दें ईद पर सौगात ए मोदी किट भाजपा की ओर से मुस्लिमों को बांटी जा रही है। किट में खाने-पीने के सामान और कपड़े हैं। इसी पर पोस्टर के जरिए निशाना साधा गया है। इससे पहले पटना में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम संगठनों का प्रदर्शन हुआ था। राष्ट्रीय जनता दल ने जिसे अपना समर्थन दिया था। इस प्रदर्शन में आरजेडी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.