मोतिहारी, फरवरी 11 -- शहर के ईदगाह रोड से एनएच मठिया चौक तक जानेवाली सड़क पर नाले के गंदे पानी के जलजमाव से परेशानी हो रही है। इसके साथ ही मठिया जिरात से खोदानगर जाने वाली मुख्य सड़क जर्जर स्थिति में है। इससे मोहल्ले के लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। सड़क पर जलजमाव बड़ी समस्या बन गई है। सड़क जर्जर होने से इसपर चलना दूभर हो गया है। मोहल्ला में घरों से निकला गंदा पानी खुले में बहता रहता है। सड़क किनारे एक तरफ कच्चा नाला होने के कारण अब गली की सड़क पर एक से डेढ़ फीट तक गंदा पानी बह रहा है। इससे बदबू से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। गली में अब तक नाला का निर्माण नहीं हुआ है। हालांकि ईदगाह रोड में मुख्य नाला का निर्माण कुछ जगह पर चल रहा है। इस कारण गली से नाला के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.