पीलीभीत, मार्च 31 -- पूरनपुर, संवाददाता। ईदुल फितर का त्योहार पूरनपुर नगर सहित देहात क्षेत्र में उत्साह से मनाया गया। ईदगाह सहित नगर पूरनपुर और देहात समेत ग्रामीण क्षेत्रों में ईदुल फितर की नमाज अदा की गई। ईदगाह पर मेला भी लगा। बच्चों ने जमकर खेल तमाशों का लुत्फ उठाया। इसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। घरों में जाकर सिवईं खायीं। नमाज से पहले तकरीर करते हुए मौलाना आमिर रजा खान ने कहा की ईदुल फितर उन्हीं लोगों का इनाम है जिन लोगों ने रोजे रखे। अपनी ईद की खुशियों में उन लोगों को भी शामिल करिए जो लोग अपनी गरीबी की वजह से ईद की खुशियां मनाने से मजबूर हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अपनी जायदाद में अपनी बेटियों को हिस्सा दीजिए। ईदगाह में नगर पालिका परिषद द्वारा कैंप लगाया गया। जिसमे पालिका परिषद के कर्मचारी थे। सपा जिला सचिव तौफीक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.