सिमडेगा, जुलाई 26 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र के ईदगाह मुहल्ला के समीप से पुलिस ने शनिवार को एक वृद्ध महिला का शव बरामद किया। महिला की पहचान टुकुपानी निवासी बसंती देवी के रुप में की गई। परिजनों ने बताया कि बसंती देवी पिछले माह से बीमार चल रही थी। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वस्थ्य होने के बाद चिकित्सकों ने उसे छुटटी दे दी थी। शुक्रवार की शाम वह घर से निकल गई। परिजन काफी खोजबीन किए लेकिन बसंती देवी का कही पता नहीं चला। शनिवार की सुबह बसंती का शव पुलिस ने ईदगाह मुहल्ला के समीप से बरामद किया। आशंका जताई गई कि लगातार बारिश में भींगने के कारण उसकी मौत हुई होगी। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...