आगरा, जून 5 -- बकरीद को देखते हुए नगर निगम ने शहरभर में सफाई, प्रकाश और जलापूर्ति को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ईदगाह, जामा मस्जिद और अन्य प्रमुख स्थलों की ओर जाने वाले मार्ग गड्ढा मुक्त हों और साफ-सफाई में कोई कोताही न हो। कुर्बानी के दौरान निकलने वाले अपशिष्टों की तत्काल सफाई के लिए विशेष टीमें तैनात की जाएंगी, जो 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगी। जलकल विभाग को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि तीन दिनों तक बिना रुकावट जल सेवा मिल सके। प्रकाश व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों और बाजारों में सभी स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त की जाएं। नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार व सत्येंद्र कुमार तिवारी को ओवरऑल प्रभारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.