लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता आगामी ईद के चलते ऐशबाग ईदगाह में मूलभूत समस्याओं के समाधान का मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने निर्देश दिया है। कमिश्नर ने इसको लेकर गुरुवार को अपने कार्यालय में बैठक भी की। ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली एवं काज़ी-ए-शहर लखनऊ ने मंडलायुक्त को अवगत कराया कि ईदगाह जाने वाले मार्ग पर बिजली के कुछ तार झूल रहे हैं। जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा, सेफ्टी टैंक और चैंबर के चोक होने के कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे पैदल राहगीरों को कठिनाई हो रही है। मंडलायुक्त ने लेसा और जलकल विभाग के संबंधित अधिकारियों से फोन पर निर्देश दिया कि समस्याओं का तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने खराब या बंद स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र ठीक कराने को कहा। ताकि ईदगाह जाने वाले मार्ग पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.