कानपुर, जून 7 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज शनिवार को ईदगाहों और मस्जिदों में पूरी पाकीज़गी के साथ अदा की गई। इस मौके पर मुल्क में अमन, इत्तेहाद और मजलूमों की मदद की दुआएं की गईं। बड़ी ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज मौलाना सुभान इलाही ने अदा कराई। नमाज का वक्त 07:30 तय किया गया था। इसे बढ़ा कर 07:45 कर दिया गया। नमाज शुरू होते ही ईदगाह के पांच में से चार मुख्य गेट बंद कर दिए गए। नमाज के बाद खुत्बा शुरू होते ही इन्हें खोल दिया गया। शहर की दूसरी ईदगाहों में भी ईद उल अजहा की नमाज पाकीज़गी से अदा की गई। बगाही ईदगाह में बड़ी तादाद में नमाजियों ने नमाज की अदायगी की। उस्मानपुर, मसवानपुर, गद्दियाना, जाजमऊ समेत अन्य ईदगाहों में नमाज अदा की गई और दुआएं मांगी गईं। अहले हदीस मसलक की फेथफुल गंज स्थित ईदगाह में ख़्वातीन ( महिलाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.