नई दिल्ली, जनवरी 22 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी के दो केस में बरी होने से बड़ी राहत मिली है। ईडी ने कथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल पर समन का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। केजरीवाल ने ईडी के केस को फर्जी बताते हुए समन को अवैध करार दिया था। गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी के इन दोनों केस में अरविंद केजरीवाल को बरी कर दिया। कोर्ट से मिली राहत पर अरविंद केजरीवाल ने सत्यमेव जयते कहकर प्रतिक्रिया दी। राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला आने के बाद आम आदमी पार्टी के तमाम नेताओं ने केंद्रीय एजेंसियों को हथियार की तरह इस्तेमाल करने पर भाजपा पर भी हमला बोला। आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कहा कि सच को जितना चाहे मर्जी दबाने की को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.