बुलंदशहर, अप्रैल 17 -- बुलंदशहर। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा चार्जशीट दाखिल करने के विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट गेट के सामने धरना दिया, नारेबाजी की। कलक्ट्रेट के गेट पर चढ़ने को लेकर पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट कहा कि देश पर दो दो प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी बलिदान करने वाले परिवार पर भाजपा और आरएसएस षडयंत्र के तहत फर्जी आरोप लगा रही है और उन्हें बदनाम कर रही है। उन्होंने कहा कि ईडी भाजपा का कार्यकर्ता बनकर काम कर रही है जो लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि यह भारत जोड़ो यात्रा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देश में उपजे कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास को न रोक पाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.