कन्नौज, अप्रैल 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में नेशनल हेराल्ड मामले में चार्जशीट दाखिल करने पर कांग्रेस विचार मंच के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार दुबे ने कड़ा विरोध जताया। पुराना सौरिख बस स्टॉप स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाते हुए कहा ईडी की यह कार्रवाई पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट केंद्र सरकार की विफलताओं से ध्यान भटकाने की साजिश है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने इसे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एक आंदोलन करार दिया। विनोद कुमार दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.