मोतिहारी, जनवरी 9 -- रेलवे समेत अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर हुए बड़े फर्जीवाड़े में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बिहार समेत देश के 6 राज्यों में एक साथ छापेमारी की। बिहार में मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) में रेड की गई। मुजफ्फरपुर के रामबाग चौड़ी में ईडी की टीम पहुंची। शास्त्री नगर मोहल्ले के जयप्रकाश पथ में नंदकिशोर गुप्ता के मकान में किराये पर रह रहे कामेश्वर पांडेय के घर छापेमारी की गई। ईडी के आने की भनक लगते ही छत के रास्ते से कामेश्वर भाग निकला। जांच टीम ने करीब 6 घंटे तक तलाशी ली और परिजन से पूछताछ की। ईडी अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई रेलवे में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा से जुड़ी है। मुख्य आरोपी राजेंद्र तिवारी के रिश्तेदार कामेश्वर के घर की तलाशी ली गई। हालांकि, बरामदगी के संबंध में...