हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 19 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से बुधवार को कथित लैंड फॉर जॉब घोटाले में पूछताछ की। बिहार की राजधानी पटना स्थित ईडी कार्यालय में लालू से करीब 4 घंटे तक सवाल-जवाब किए गए। आरजेडी सुप्रीमो सुबह करीब 11 बजे ईडी दफ्तर पहुंचे। ईडी सूत्रों के अनुसार पूछताछ शुरू होने से पहले अफसरों ने लालू यादव से पूछा कैसे हैं आप, थोड़ा रिलैक्स हो जाइए। पानी, चाय या कॉफी लेंगे? इसका जवाब लालू ने अपने अंदाज में दिया और कहा- ठीक बानी। पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव सुबह 10. 55 बजे अपनी बड़ी बेटी एवं सांसद मीसा भारती के साथ पटना के गांधी मैदान के समीप ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पहुंचे। कार्यालय के गेट पर दोनों ने मीडिया की ओर देखा। फिर, पीछे मुड़कर कार्यालय के अंदर चले गए। उपस्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.