गाजीपुर, जनवरी 25 -- गाजीपुर, संवाददाता। शहर कोतवाली के बयेपुर देवकली गांव में ससुराल में आये पति ने रविवार की सुबह ईंट से प्रहार कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। जहां करीब चार घंटा इलाज होने के बाद महिला की मृत्यु हो गयी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शहर कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि बयेपुर देवकली निवासी शेषनाथ यादव की पुत्री रिता यादव ने राजीव यादव से लव मैरिज शादी की थी। दोनों मुंबई में साथ रहते थे। कुछ दिनों पहले रिता यादव वापस अपने मायके चली आयी थी। जिसको ले जाने के लिए उसका पति राजीव यादव ससुराल आया हुआ था। ससुराल में विवाद होने पर उसने अपनी पत्नी की ईंट से मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आवश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.