मथुरा, फरवरी 19 -- तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को दोहराते हुए बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के तीन होनहार छात्रों का चयन प्रतिष्ठित ईजी ईआरपी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में हुआ है। चयन की सूचना मिलते ही संस्थान में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया। चयनित छात्रों में बीटेक (सीएस) ब्रांच से गौरंग लूथरा एवं नंदिनी वशिष्ठ तथा एमसीए विभाग से प्रेरणा शर्मा शामिल हैं। ईजी ईआरपी टेक्नोलॉजीज एक अग्रणी आईटी समाधान प्रदाता कंपनी है, जो ईआरपी, सीआरएम, डीएमएस, एसेट मैनेजमेंट एवं पेरोल जैसे कस्टमाइज्ड सॉफ्टवेयर समाधानों के माध्यम से क्लाइंट्स की परिचालन दक्षता बढ़ाने का कार्य करती है। सीएसई विभागाध्यक्ष डॉ. दुर्गा पूजा, कंप्यूटर एप्लीकेशन के डॉ. राजेश सिंह एवं टीएनपी विभागाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने छात्रों की इस उपलब्धि को अन्य विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.