आदित्यपुर, अगस्त 9 -- चांडिल। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे स्थित दारुदा के पास टिप ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार युवक समीर कुमार महतो (18 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार की तड़के सुबह करीब 4 बजे की है। घटना के बाद टिप ट्रेलर के चालक ट्रेलर को छोड़कर भागने में सफल रहा। मृतक समीर कुमार महतो तमाड़ के परासी के टोला किशुनपुर का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक समीर कुमार महतो अपने अन्य दोस्तों के साथ शुक्रवार को जायदा प्राचीन शिव मंदिर पूजा करने आया हुआ था। वापस लौटने के दौरान दारुदा के पास वह टिप ट्रेलर के चपेट में आ गया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों को चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने समीर महतो को मृत घोषित कर दिया।वहीं, घायल युवक को एमजीएम रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.