लोहरदगा, मार्च 16 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। लोहरदगा के सिठियो गांव में उपेंद्र साहू के ईख के खेत में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। करीब तीन एकड़ भूभाग पर लगी ईख की फसल से आग की ऊंची लपटें उठने लगी। फायर ऑफिसर शौकत अली के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। तेज हवा की वजह से आग पर काबू पाने में दिक्कत हुई। तकरीबन आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग को फैलने से रोक दिया। प्रथम दृष्टया इसे पास से गुजर रही बिजली लाइन से हुआ शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना की जानकारी पाकर सेन्हा थाना प्रभारी वारिस हुसैन, सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार महतो, अविनाश कुमार, लक्ष्मण हांसदा मौके पर पहुंचे। काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। किसान उपेंद्र साहू का कहना है कि उन्होंने बैंकों से कर्ज लेकर खेती की थी। अगलगी की इस घटना से उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.