भागलपुर, फरवरी 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। ईको जांच में हो रही देरी व वेटिंग में डालने की शिकायत को लेकर मंगलवार को मरीजों के परिजन मायागंज अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक से मिले। मुलाकात के बाद प्रभारी अधीक्षक ने एचओडी मेडिसिन से बात की, तब जाकर जांच की एक नई व्यवस्था बनी। सुबह नौ बजे से ही मायागंज अस्पताल के मेडिसिन विभाग में ईको जांच कराने के लिए मरीजों की लाइन लगी हुई थी। जांच में हो रही देरी व अगले दिन आने की बात कही गई तो मरीजों के परिजनों ने इसकी शिकायत अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. महेश कुमार से की। शिकायत में मरीजों के परिजनों ने बताया कि सुबह से ही लाइन में लगे हुए हैं, लेकिन जांच करने के बजाय अगले दिन के लिए जांच टाली जा रही है। वहीं जुगाड़ वाले मरीजों की जांच की जा रही है। इस पर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक ने मेडिसिन विभाग के अ...