नई दिल्ली, मार्च 4 -- - राजीव गांधी सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में हैं दो ईको जांच की मशीन - निजी जांच केंद्रों पर मरीजों को ढीली करनी पड़ रही जेब - बीते कई वर्षों से खराब पड़ी है ट्रेडमिल एक्सरसाइज टेस्ट मशीन (टीएमटी) नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं के अभाव का असर सीधा मरीजों के उपचार पर पड़ता है। जिसकी वजह से रोगी वहां पर उपचार के लिए जाने से भी कतराते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल का है। यहां दिल के मरीजों को ईको की जांच के लिए एक या दो सप्ताह नहीं बल्कि दो महीने बाद की तारीख मिल रही है। मरीजों का कहना है कि इतने लंबे इंतजार के बाद तो मर्ज बढ़ जाएगा। लेकिन अस्पताल प्रशासन को लोगों की सेहत का ख्याल नहीं है। ज्योति नगर निवासी राम प्रताप ने बताया कि मंगलवार सुबह उनके भांजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.