बिहारशरीफ, जनवरी 8 -- ईको क्लब के गठन में राज्य में नीचे से दूसरे नंबर पर पहुंचा नालंदा जिले के 736 निजी स्कूलों में से सिर्फ 4 ने गठन किया ईको क्लब 31 जनवरी तक नोटिफिकेशन अपलोड करने का दिया गया आदेश जमुई राज्य में अव्वल तो मुजफ्फरपुर सबसे फिसड्डी ईको क्लब के गठन में राज्य भर की रैंकिंग में 37वें पायदान पर लुढ़का नालंदा बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। स्कूलों में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वाली ईको क्लब योजना नालंदा में दम तोड़ती नजर आ रही है। जिले के निजी स्कूल संचालकों की मनमानी और सरकारी स्कूलों की सुस्ती के कारण नालंदा जिला स्तरीय रैंकिंग में नीचे से दूसरे पायदान यानी 37वें स्थान पर है। लापरवाही का आलम यह कि जिले के 50 फीसदी से अधिक विद्यालयों ने ईको क्लब के गठन से जुड़ी जानकारी भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.