मुजफ्फर नगर, सितम्बर 19 -- मुजफ्फरनगर। वेतन विवाद को लेकर चली आ रही हडताल गुरुवार को ईओ के साथ हुई समझौता वार्ता के बाद समाप्त हो गई। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र नागर और राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राहुल चौधरी के नेतृत्व में ईओ और कर्मचारियों के बीच समझौता वार्ता सफल रही है। दोनों पक्षों ने विभिन्न बिन्दुओं पर अपनी सहमति जताई है। ईओ ने बताया कि चेयरपर्सन के आने के बाद उक्त कर्मचारियों को वेतन मिलेगा। उधर कर्मचारी हड़ताल समाप्त कर वापस काम पर लौट गए। नगर पालिका में तीसरे दिन भी वेतन विवाद को लेकर कर्मचारियों की काम बंद हडताल जारी रही। गुरुवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् के अध्यक्ष रविन्द्र नागर, राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राहुल चौधरी, विकास भवन कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष राजीव शर्मा, उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.