मुंगेर, जनवरी 21 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन (ईआरएमयू) ओपन लाइन, जमालपुर के शाखा पार्षदों की एक आपातकालीन बैठक सोमवार को स्थानीय रामपुर कॉलोनी स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता बृज गोपाल ने की। तथा संचालन कार्यकारी अध्यक्ष रंजन कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय नेता सत्यजीत कुमार मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व शाखा सचिव एवं केंद्रीय नेता केडी यादव को ईआरएमयू, ओपन लाइन का शाखा सचिव मनोनित किया गया, वहीं वर्तमान शाखा सचिव शिवदयाल मंडल को संयुक्त सचिव मनोनीत किया। इससे पूर्व शाखा सचिव शिवदयाल मंडल, संयुक्त सचिव सुबोध कुमार रंजन एवं कोषाध्यक्ष चंदन कुमार ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। बारी बारी से सभी का इस्तीफा स्वीकार किया गया। और चंदन कुमार को उपाध्यक्ष एवं स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.