लखनऊ, जून 29 -- समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कान्फ्रेंस बुलाई। इस दौरान सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार मे जितने इंजन है, वह सब ईंधन की जुगाड़ मे लगे है। भाजपा के राज में व्यापार, कारोबार, आर्थिक, सामाजिक आपातकाल की स्थिति में चला गया है। व्यापारियों के लिए यह नए तरीके की इमरजेंसी है। आर्थिक और सामाजिक आपातकाल लगा हुआ है। इस सरकार में सिर्फ बिचौलिए मुनाफा कमा रहे हैं। भाजपाई मुनाफा कमा रहे हैं सारे व्यापारियों की हालत ठीक नहीं है। सरकार की गलत नीतियों ने देश के व्यापार को उलझा दिया। आर्थिक सामजिक आपातकाल है। देश मे 35 हज़ार एमएसएमई यूनिट बंद हो गई। यह सरकार बिचौलियों के मुनाफा बढ़ाने के काम मे लगी है। विशेष चंदा वसूली के जरिए नजराना वसूला जा रहा है। निवेश से ऑनला...