दिल्ली, मार्च 27 -- दिल्ली के स्वरूप नगर में एक शख्स की हत्या के बाद उसकी लाश बोरवेल में फेंकने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान सूरज (24), अंकित (20) और अभिषेक (22) के रूप में हुई है, ये सभी स्वरूप नगर के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि सूरज और अभिषेक पहले भी तीन-तीन आपराधिक मामलों में शामिल थे। मृतक की पहचान चंदन के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि तीनों ने पहले शख्स की ईंटों से पीट-पीट कर हत्या कर दी और बाद में उसकी लाश को बोरवेल के गड्ढे में फेंक दिया। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) निधिन वाल्सन ने कहा कि सूरज को हाल ही में शस्त्र अधिनियम के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को संदेह था कि चंदन उसकी गिरफ्तारी के लिए जिम्मेदार था और उसने अन्य दो आरोपियों के साथ मिलकर उसे मारने की साजिश रची। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.