रामगढ़, मई 22 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के सोसोकलां गांव निवासी उपेंद्र करमाली उर्फ सनी देवल पिता स्व चैता करमाली 35 वर्ष की गुरुवार को ईंट लदे ट्रैक्टर से गिरने से मौत हो गई। मृतक लंबे समय से ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर में ईंट लोड-अनलोड करने का काम करता था। वह ईंट लदे ट्रैक्टर पर सवार होकर किसी के घर ईंट को अनलोड करने जा रहा था। इसी दौरान कुम्हरदगा रोड पर आम डलवा के पास असंतुलित होकर ट्रैक्टर से गिर गया और ट्रैक्टर के पिछला चक्का के नीचे आने से मौत हो गई। घटना के बाद 108 एंबुलेंस के जरिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत के बाद परिजनों में मातम पसर गया है। प...