कुशीनगर, अप्रैल 14 -- जटहां बाजार। खिरकिया-मंसाछापर बाजार मार्ग पर पंचफेड़ा गांव के समीप रविवार की दोपहर बाद ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राली की ठोकर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई तथा एक महिला समेत दो लोग चोटिल हो गये। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी है। बिहार के पश्चिमी चंपारण के चिउतहा थाना क्षेत्र के गांव सोनबरसा निवासी 16 वर्षीय अमित शर्मा पुत्र सुनील शर्मा बाइक पर धनहा थाने के गांव दहवा निवासिनी मामी अनीता देवी पत्नी दिनेश शर्मा उम्र 39 वर्ष व जीतेंद्र उर्फ गुड्डू पुत्र दिनेश शर्मा उम्र 12 वर्ष को लेकर बिहार जा रहा था। वह अभी पडरौना कोतवाली के खिरकिया-मंसाछापर मार्ग पर ग्राम पंचायत पंचफेड़ा के समीप पहुंचा था कि ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। इसमें अमित की मौके पर दर्दना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.