बागपत, फरवरी 20 -- निरोजपुर रोड स्थित अशोक ईंट भट्ठे पर देर रात एक 40 वर्षीय व्यक्ति रामचंद्र का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया कि रामचंद्र मूल रूप से शाहपुर, जिला समस्तीपुर (बिहार) का निवासी था और पिछले छह माह से अपने परिवार सहित ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि मेहनताना न मिलने के कारण एक माह पूर्व पूरा परिवार वहां से चला गया था। रामचंद्र को वहीं पर ही बंधक बनाकर रखा गया था। मजदूरी के पैसे मांगने पर उसके साथ मारपीट की गई। मृतक की पत्नी रीता देवी ने कोतवाली पहुंचकर लेबर ठेकेदार समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या कर शव को टांगा गया ह...