फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 10 -- फर्रुखाबाद। संदिग्ध हालातों में एक ईंट भट्ठे पर मुनीम की मौत हो गई। परिजनों को हत्या की आशंका है। घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दी गई। इस पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। मुनीम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शमसाबाद थाने के कुइयांखेड़ा गांव निवासी 55 वर्षीय रघुवीर यादव कादरीगेट थाना क्षेत्र के बघार के नजदीक एक ईंट भट्ठे पर काफी समय से मुनीम का काम करते थे। वह वहीं पर रहते थे। ईंट भट्ठे पर मुनीम की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। शनिवार की सुबह मुनीम के परिजनों को जानकारी दी गई। इस पर परिवार के लोग पहुंचे। भाई बृजेंद्र, भतीजे शानू व परिवार के अन्य लोग पहुंचे। जिस तरह से मुनीम की मौत हुई है उसको देखते हुये परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। घटना की जानकारी कादरीगेट थाना पुलिस को दी। भाई बृजेंद्र ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.