फतेहपुर, मार्च 25 -- असोथर। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव स्थित ईंट भट्ठे में काम करने वाले मजदूर का छह वर्षीय इकलौता मासूम बेटा भट्ठे में एक पानी भरे गड्डे में खेलने के दौरान गिर गया। पानी भरा होने के कारण उसी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों संग ग्रामीणों ने भट्ठा मालिक पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस ने पहुंच कर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उक्त थाना के जरौली गांव निवासी रमेश रैदास परिवार सहित कंधिया गांव स्थित ईंट भट्ठे में मजदूरी करता है। वहीं परिवार सहित रहता है। सोमवार को उसका छह वर्षीय मासूम बेटा सानू भट्ठे में ही खेल रहा था। बच्चा खेलते-खेलते भट्ठे के पास बने गहरे गड्ढे में गिर गया, जिसमें पानी भरा हुआ था। जब तक लोगों की नजर पड़ी, तब तक मासूम की सांसें थम चुकी थीं। हादसे के बाद परिजनों और मजदूरों ने भट्ठा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.