कन्नौज, जनवरी 9 -- कन्नौज। रेप कांड में आरोपित पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। ईंट-भट्ठा लूटकांड में पुलिस द्वारा दाखिल की गई रिमांड अर्जी को अदालत ने स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने इस मामले में नवाब सिंह की संलिप्तता को लेकर पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों को पर्याप्त मानते हुए 14 दिन की रिमांड की मंजूरी दे दी है। यह मामला सदर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है। नवाब सिंह यादव के खिलाफ विशाल यादव ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 19 नवंबर 2023 को नवाब सिंह यादव और नीलू यादव अपने गुर्गों के साथ देवधरापुर स्थित उनके ईंट-भट्ठे पर पहुंचे और जबरन कब्जा कर लिया। आरोप है कि इस दौरान डेढ़ लाख रुपये की नकदी सहित करीब 15 लाख रुपये का सामान लूट लिया गया। पीड़ित विशाल यादव का आरोप है कि आरोपियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.