रांची, मार्च 18 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के फेटा स्थित एक ईंट भट्ठा में सोमवार को बेल्ट में फंसने से कार्यरत मजदूर की मौत हो गई। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश निवासी 40 वर्षीय सुदामा राम फेटा स्थित ईंट भट्ठा में काम करता था। सोमवार को शराब के नशे में धुत्त था और काम कर रहे अन्य मजदूरों के रोकने बाद भी वह काम करने पहुंचा था। उसी दौरान कोयला डालनेवाली मशीन का बेल्ट टूटकर उसके गले में फंस गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर रातू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.