लखनऊ, मार्च 8 -- बीकेटी, संवाददाता। पत्नी से विवाद के बाद शनिवार की सुबह एक ईंट भट्ठा मजदूर ने ट्रेन के आगे कूद कर जान गवां दी। बिहार के नवादा जिले के नदौरा निवासी मृतक के भाई छोटेलाल ने बताया कि भाई डोरीलाल उर्फ गोरी चौहान (42) परिवार के साथ रहकर ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। शनिवार की सुबह पत्नी बसंती से किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई। उसके बाद डोरीलाल ने बख्शी का तालाब इलाके में दिगोई गांव के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक के तीन बेटी व चार बेटे हैं। जीआरपी व क्षेत्रीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.