आरा, दिसम्बर 9 -- आरा/चरपोखरी। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मलौर गांव में सोमवार की रात एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव घर से कुछ दूरी पर स्थित एक झोपड़ी से बरामद किया गया है। उसकी बायीं आंख में नुकीला हथियार भी घोंप दिया गया है। उसकी बायीं आंख निकली हुई और खून से लथपथ पाया गया। मृत युवक मलौर गांव के निवासी डिग्री पासवान का 35 वर्षीय पुत्र काशी पासवान था। वह मजदूरी करता था और फिलहाल सियाडीह में पंचायत भवन के निर्माण में लगा था। परिजनों के अनुसार सोमवार की शाम ठेकेदार के बुलाने पर वह अपने घर से निकला था। ऐसे में परिजनों की ओर से ठेकेदार धर्मेंद्र कुमार पर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि हत्या का कारण फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार खाने-पीने के दौरान किसी बात को लेकर उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.