सहारनपुर, फरवरी 4 -- क्षेत्र के गांव चकवाली में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाईपास मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, जनपद शामली के गांव बलवा निवासी राजकुमार बाइक से गंगोह की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ईंटों से लदे ट्रक से उसकी बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद राजकुमार बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब...