संभल, अप्रैल 6 -- मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव में ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मढ़न निवासी 32 वर्षीय सुदेश पुत्र चंद्रपाल रविवार की सुबह टहलने के लिए घर से निकला था। जैसे ही वह लोधीपुर असमोली मार्ग पर मढ़न गांव की ईदगाह के मोड़ पर पहुंचा तो असमोली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन घायल को अस्पताल ले जाने लगे लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। इसी बीच मौका पाकर चालक मौके पर छोड़कर ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राहगीरों से जानकारी ली। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.