कन्नौज, जनवरी 15 -- तालग्राम, संवाददाता। तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ईंटों के ढेर से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी हरनाथ सिंह यादव (35) पुत्र सुरेंद्र सिंह बुधवार की शाम साथी सनुज सिंह (25) पुत्र रामभेष के साथ ताहपुर बाजार गए थे। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे ताहपुर-अमोलर मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे ईंटों के ढेर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हरना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.