मैनपुरी, फरवरी 10 -- घर के पास ईंटें न गिराने की बात कही तो दबंगों ने युवक उसकी मां और बहन पर हमला बोल दिया। हमले में युवक की मां के हाथ की एक उंगली टूट गई। युवक और उसकी बहन भी घायल हो गए। घटना की तहरीर पर पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। अमित पुत्र ज्ञानप्रकाश निवासी नगला गडू कोतवाली मैनपुरी ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि वह अपनी बहन के घर मां के साथ गया था। उसकी बहन के घर के बगल में निर्माण कार्य चल रहा था और ईंट नीचे गिर रही थी। उसने उन लोगों से आराम से काम करने की बात कही और घर के अंदर चला गया। तभी आरोपी आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। बचाने आई उसकी बहन और मां पर भी आरोपियों ने हमला किया। जिससे उसकी मां के हाथ की एक उंगली टूट गई। आरोपियों ने जान से मारने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.