इटावा औरैया, जनवरी 29 -- श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ समारोह में भक्ति के साथ-साथ गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत झलक भी देखने को मिली। कथा पंडाल में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और आध्यात्मिक माहौल में डूबकर कथा श्रवण कर रहे हैं। कथा वाचक पं. बालमुकुन्द द्विवेदी ने प्रवचन से श्रोताओं को भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं। उनके भावपूर्ण व्याख्यान से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इसी क्रम में भरथना के समाजसेवी आविद अली कथा स्थल पर पहुंचे और कथा वाचक का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट करते हुए सम्मान किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने इसे आपसी सौहार्द और हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल बताया। श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.