नई दिल्ली, जुलाई 21 -- हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) भारत में आज अपने 10 शानदार साल पूरे कर चुकी है। इस एसयूवी ने मार्केट में 2015 में दस्तक दी थी। इस एक दशक में यह SUV 12 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री के साथ मिड-साइज SUV सेगमेंट में एक आइकन बन चुकी है। चाहे बात डिजाइन की हो, फीचर्स की हो या परफॉर्मेंस की, क्रेटा ने हर मोर्चे पर खुद को साबित किया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म! मारुति ने किया बड़ा ऐलान, इस दिन लॉन्च करेगी पहली इलेक्ट्रिक SUVकैसे शुरू हुआ क्रेटा का कारवां? 2015 में पहली जेन की हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) लॉन्च हुई थी और इसने फौरन लोगों के दिलों में जगह बना ली। 2020 में दूसरी जेन आई और इस बार ज्यादा बोल्ड डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ आई। 2024 में लॉन्च हुई तीसरी जेन की क्रेटा (Cr...