नई दिल्ली, जनवरी 13 -- कई बार कुछ कारों की डिमांड इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि वो कंपनी के लिए कई चैलेंज खड़ी कर देती है। जैसे उसकी बुकिंग और डिलीवरी के टाइम क बीच गैप कम से कम रखना। इस गैप को कम करने के लिए प्रोडक्शन को बढ़ाना। यदि ऐसा नहीं किया तब कार का वेटिंग टाइम बढ़ता जाता है, जिससे कई बार ग्राहक किसी दूसरे ऑप्शन की तलाश करने लगते हैं। इन दिनों टाटा सिएरा के साथ भी ऐसा ही चल रहा है। दरअसल, तेजी से मिलने वाली बुकिंग के बीच कंपनी ने इसके प्रोडक्शन में इजाफा किया है। कंपनी की शुरुआती योजनाओं के अनुसार, बिल्कुल नई सिएरा के लिए प्रोडक्शन लक्ष्य लगभग 7,000 यूनिट प्रति महीने तय किया गया था। हालांकि, अच्छे मार्केट फीडबैक के साथ, प्रोडक्शन लक्ष्य बढ़ाकर लगभग 12,000 से 15,000 यूनिट प्रति माह कर दिया गया है। ये नंबर नवंबर में रिपोर्ट किए गए थे, ...