नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- भारतीय कार बाजार में SUV का क्रेज लगातार बढ़ रहा है, लेकिन MPV (मल्टी-पर्पज व्हीकल्स) की डिमांड आज भी खत्म नहीं हुई है। बड़ी फैमिली और कम्फर्टेबल सफर की जरूरत ने इन कारों को अब भी लोगों की पहली पसंद बनाए रखा है। अगस्त 2025 के सेल्स आंकड़े इस बात को और साफ कर देते हैं। यह भी पढ़ें- डिजायर से अर्टिगा तक, देखें मारुति की सभी कारों की वैरिएंट वाइज नई प्राइस लिस्ट1-मारुति अर्टिगा - नंबर-1 MPV मारुति सुजुकी की अर्टिगा (Ertiga) ने अगस्त 2025 में 18,445 यूनिट्स की बिक्री के साथ चार्ट में पहला स्थान हासिल किया। इसकी मंथ-ऑन-मंथ (MoM) ग्रोथ +11% और YoY (ईयर-ऑन-ईयर) ग्रोथ -1% रही। अर्टिगा की लगातार पॉपुलैरिटी इस बात का सबूत है कि भारतीय परिवार अब भी एक भरोसेमंद, किफायती और स्पेशियस MPV चाहते हैं।2-मारुति ईको - दूसरा स्थान दूस...